Haldwani News: क्रिसेंडो में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव क्रिसेंडो के तहत शुक्रवार को विभिन्न रचनात्मक, कलात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने स्केचिंग, मंडला आर्ट, पेंटिंग, डूडलिंग, ऐपण कला, टोट बैग पेंटिंग, क्ले आर्ट और अंताक्षरी में अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और रचनात्मक सोच प्रदर्शित की। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, सांस्कृतिक अभिरुचि और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास भी विकसित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.