Haldwani News: क्रियाशाला में तर्पण की व्यवस्था न होने पर समिति में नाराजगी
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। पितृ अमावस्या पर शनिवार को क्रियाशाला में सामूहिक तर्पण की व्यवस्था नहीं होने पर क्रियाशाला सेवा समिति के पूर्व सचिव बिशन सिंह नैनवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासक से मामले का संज्ञान लेकर व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। नैनवाल ने बताया कि क्रियाशाला सेवा समिति की ओर से पिछले करीब 20 वर्षों से क्रियाशाला और मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता रहा है। इसके साथ ही सावन में शिव अर्चन, भागवत कथा और पितृ अमावस्या पर सामूहिक तर्पण का आयोजन नियमित रूप से होता था। पिछले वर्ष समिति भंग होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए थे। क्रियाशाला के संचालन के लिए कुछ पुराने लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष न तो क्रियाशाला का स्थापना दिवस मनाया गया और न ही साव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.