हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर में कोल्ड ड्रिंक प्लांट और बारातघर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर की रात मोहम्मद अमान के कोल्ड ड्रिंक प्लांट से एक लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। वहीं प्लांट के ठीक पीछे संचालित बारातघर से तीन एसी आउटडोर भी चोर ले गए थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों वार्ड 30 इंद्रानगर निवासी मोहम्मद तौफीक और छोटी रोड निवासी मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वी...