हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने पीयूष क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीयूष की टीम 39वें ओवर में 138 रन पर सिमट गई। धैर्य ने 38, गौरव ने 31 और लक्ष्य ने 24 रन बनाए। कोल्ट्स के हरमन ने 3 और शिवराज ने 2 विकेट लिए। जवाब में हर्षित धामी (62) और जयवर्धन गुरुरानी (नाबाद 61) की बदौलत कोल्ट्स ने 19वें ओवर में जीत हासिल की। हरमन मैन ऑफ द मैच बने। अगला मुकाबला बुधवार को काठगोदाम और कंबाइंड-11 के बीच होगा। मैच कोल्ट्स मैदान पर खेले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...