Haldwani News: कोल्ट्स अकादमी सेमीफाइनल में पहुंची
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने गट्स एन ग्लोरी को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गट्स एन ग्लोरी की टीम 40 ओवरों में महज 133 रनों पर सिमट गई। विहान ने सर्वाधिक 30, चिरंजीवी ने 23, खिलेश ने 16 और आरव ने 15 रनों का योगदान दिया। कोल्ट्स के गेंदबाज हर्षित ने तीन और हरमन ने दो विकेट चटकाए। आसान लक्ष्य को कोल्ट ने जयवर्धन गुरुरानी की नाबाद 69 रनों की आतिशी पारी की बदौलत मात्र 19वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबला हरप्रीत सिंह कंबोज और गौरव नेगी की देखरेख में संपन्न हुआ, सौम्या ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.