Haldwani News: कोरोनेशन स्कूल में सुनाईं कुमाउनी कविताएं
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से गुरुवार को कोरोनेशन स्कूल में 20वीं कुमाउनी कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था की अध्यक्षा विद्या महतोलिया, स्कूल प्रबंधक देवेंद्र कनवाल और प्रधानाचार्या चेतना तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पूजा बहुगुणा प्रथम, यश सिंह दानू द्वितीय और मानव सिंह भंडारी तृतीय रहे। मानवी दशीला को बाल रत्न व पीयूष चंद्र आर्या को वाद्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। मूल्यांकन साहित्यकार डॉ. भगवती पनेरू और लोक गायिका मीनू जोशी ने किया। संस्था की उपाध्यक्ष पूर्णिमा पांडे, संरक्षिका नीरजा बोरा, मीडिया प्रभारी मोहनचंद जोशी, सदस्य पुनीता पांडे और गीता लोसाली ने सहयोग किया। प्रधानाचार्या चेतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.