Haldwani News: कोटाबाग में 19 को लगेगा रोजगार मेला
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: सतीश जोशी कालाढूंगी। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने बताया कि 19 जुलाई को कोटाबाग के शंकर चौक स्थित बैंक्वेट हाल में रोजगार मेला लगेगा। क्वेस कोर्प कम्पनी द्वारा टाटा मोटर कम्पनी के लिए भर्तियां की जाएंगी। 12वीं पास के साथ आईटीआई और पॉलिटेक्निक किए युवा वॉक इन इंटरव्यू दे सकते हैं। ऐसे युवाओं को 6 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आईटीआई एवं ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट, स्थाई निवास प्रमाण पत्र एवं पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट लेकर आना होगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कौशल दिवस पर आज 700 नौकरियों का मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.