Haldwani News: कोटाबाग में रिजॉर्ट सील
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: कालाढूंगी। तहसील प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम कोटाबाग में अवैध रूप से संचालित एक रिजॉर्ट को सील किया है। सील की कार्रवाई से आसपास संचालित रिजॉर्ट स्वामियों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि कोटाबाग के रणजीतपुर पतलिया गांव में स्थित ड्रीम लैंड रिजॉर्ट में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। मामले की जांच करने पर तथ्य सही पाए गए। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण, निर्माणाधीन कमरों का नक्शा पास न होने की पुष्टि हुई है। जिसे देखते हुए रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.