Haldwani News: कोटाबाग में रविवार को लगेगा रोजगार मेला
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: सतीश जोशी कालाढूंगी। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने बताया कि रविवार को कोटाबाग के शंकर चौक में बालाजी बैंक्वेट हाल में रोजगार मेले का आयोजन होगा। क्वेस कोर्प कम्पनी द्वारा टाटा मोटर कम्पनी के लिए भर्तियां की जाएंगी। विकास ने कहा कि ऐसे युवा जो 12वीं पास हैं। या फिर आईटीआई और पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा किया है वो युवा आवेदन कर वॉक इन इंटरव्यू दे सकते हैं। ऐसे युवाओं को 6 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आईटीआई एवं ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट, स्थाई निवास प्रमाण पत्र एवं पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट लेकर कैंप मे आना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.