Haldwani News: कोटाबाग में एसडीएम के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: कोटाबाग। विकासखंड कोटाबाग के ग्राम पंचायत आंवलाकोट में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान खंड कार्यालय कोटाबाग से शुरू होकर मुख्य बाजार तक चलाया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, तहसीलदार कालाढूंगी पूजा शर्मा, खंड विकास अधिकारी जगदीश चंद्र पंत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद कुमार भट्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गीतांजलि पडियार रावत, मुकेश वर्मा, सोनू नेगी, ग्राम विकास अधिकारी कैलाश चन्द्र दानी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 16 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान सप्ताह की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.