हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: कोटाबाग। कोटाबाग के विकास खण्ड सभागार में गुरुवार को जन जन की सरकार जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने करीब 250 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 190 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 16 नवोदित उद्यमियों को 13 लाख रुपये के उपादान के चेक वितरित किए गए। चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। शिविर में 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। 580 लोगों द्वारा प्रत्यक्ष लाभ लिया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है, संबंधित विभाग समयबद्ध रूप से उनका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि पश...