Haldwani News: कोचिंग संस्थान में छात्रों के बीच हाथापाई
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में शनिवार को दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान एक छात्र ने दूसरे के सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित छात्र के सिर में चार टांके आए हैं।रविवार को दोनों छात्रों के परिजन कोतवाली पहुंचे। जब पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही थी तभी परिवार वाले बच्चों को लेकर आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.