Haldwani News: कॉर्बेट से सटे जंगल में 'कीड़ों का कहर', साल के सैकड़ों पेड़ सूखे
हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में साल के सैकड़ों पेड़ सूखने का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि विशेष प्रकार के कीड़ों की वजह से ऐसा हो रहा है। इनकी वजह से जंगल में जाने वाले लोगों को शरीर में तेज खुजली की शिकायत भी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग के अधिकारी मामले का संज्ञान होने से ही इनकार कर रहे हैं। वहीं सोमवार को 'हिन्दुस्तान' की टीम की जमीनी पड़ताल में बड़े वन क्षेत्र के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। रामनगर वन प्रभाग के एक वनकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कल्याणी और पेटसाल बीट के प्रभावित जंगलों में सफेद, काले और भूरे रंग के अलग-अलग प्रकार के कीड़े दिखाई दे रहे हैं। ये साल के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये कीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.