Haldwani News: केडी चौराहा बिजलीघर से पांच घंटे बिजली कटौती
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिजली की एचटी लाइन और एबी केबल बदलने के लिए बुधवार को केडी चौराहा बिजलीघर के बरेली रोड फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। दोपहर तीन बजे दोबारा आपूर्ति बहाल की गई। पांच घंटे तक बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली गुल रहने से फीडर से जुड़े ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। इससे बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कॉलेज, एफटीआई और हिमालय फार्म में लोगों को बिजली-पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रोस्टर के अनुसार काम किया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन इलाकों में 30 सितंबर तक बिजली कटौती; रोजाना 5 घंटे बत्ती गुल कटौती की उपभोक्ताओं को पूर्व में जानकारी दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.