हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर जगदम्बा हार्ट, केयर एंड मैटरनिटी सेंटर में केक काटा गया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत ने मरीजों को फल वितरित कर जंक फूड से परहेज करने और खान-पान में फल व हेल्दी फूड शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने नियमित योग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि छाती में जलन, चलने में घुटन, सीने में दर्द और सांस फूलना हृदय रोग के प्रमुख लक्षण हैं। डॉ. प्रकाश पंत एवं डॉ. सोमा पंत ने स्टाफ को शुभकामनाएं दी। यमुना प्रसाद जोशी, पूजा अधिकारी, अनिता, हेमा, भावना, सोनम, गरिमा, ममता, गिरीश, मनोज, नवीन, रचना, खष्टी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने शेयर किए 7 संकेत जो बताते हैं दिल है हेल्दी, घर पर बिना खर्च ऐसे करें चेक!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...