हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में केएमओयू के स्टेशन मास्टर पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से मारपीट करके घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वादी सीमा निवासी हल्द्वानी ने तहरीर में बताया कि उनके पति रवि सनवाल केएमओयू में स्टेशन मास्टर के पद पर हैं। रोज की तरह 16 अक्तूबर को भी सुबह छह बजे ड्यूटी के लिए स्टेशन गए थे। आरोप है कि तभी ईश्वरी दत्त समेत अन्य वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि धारधार हथियार से उनके पति पर जानलेवा हमला किया, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई। अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया। कान में गहरी चोट आई है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में ईश्वरी दत्त समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हि...