Haldwani News: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शनिवार को हल्द्वानी में
हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा शनिवार को हल्द्वानी के प्रवास पर रहेंगे। वह दोपहर 12:15 बजे कठघरिया-रोड स्थित जसमैन बैंक्वेट हॉल में पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत की जयंती समारोह में भाग लेंगे। अजय टम्टा दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर कैंची धाम मोटर मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेंगे। खस्ताहाल और जर्जर सड़कों की स्थिति में भी बात करेंगे। यह भी पढ़ें- Nainital News: मुख्यमंत्री को भेंट की बाबा नींब करौरी की फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.