हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अब प्रशासन कार्रवाई करेगा। नगर निगम ने ऐसे आठ होटल और रेस्टोरेंट की सूची डीएम को सौंपी है, जो अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले गीले कूड़े का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विशेषकर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को हर दिन निकलने वाले गीले कूड़े का अपने स्तर पर निस्तारण करना अनिवार्य है। इसके लिए कंपोस्टिंग या अन्य वैज्ञानिक विधि से कूड़े का निस्तारण करना होता है। नगर निगम की टीम ने शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इसके बाद तीन नोटिस भेजने पर भी आठ प्रतिष्ठानों में गीले कूड़े के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की है। ये प्रतिष्ठान अपना कू...