हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। वार्ड संख्या-8 कुल्यालपुरा में पिछले एक माह से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान बीएल आर्य, बच्चे राम आर्य, रूपाली, जीवन पांडे, रवि कुमार, महेंद्र कश्यप सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...