Haldwani News: कुमाऊं विवि : रिकॉर्ड पंजीकरण के बावजूद 29,929 छात्र प्रवेश प्रक्रिया से छूटे
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के तहत संचालित महाविद्यालयों में इस वर्ष स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया बंद होने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 20 सरकारी और 32 गैर-सरकारी निजी कॉलेजों में स्नातक एवं पीजी में हजारों विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण तो कराया लेकिन प्रवेश नहीं लिया। 29929 छात्रों ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद प्रवेश नहीं लिया। कुमाऊं विवि से मिले आकड़ों के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए इस बार रिकॉर्ड 46,463 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, इनमें से केवल 24,793 विद्यार्थियों ने अंतिम शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। यानी 21,000 से अधिक छात्र पंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.