हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में हत्या की वारदातों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर तक 60 हत्या की वारदात कुमाऊं में हुई हैं। औसतन बात करें तो हर चौथे दिन एक हत्या की वारदात हो रही है। आंकड़ों के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिला हत्याओं के मामले में सबसे आगे रहा। यहां सितंबर तक 29 हत्या की वारदात सामने आईं। वहीं नैनीताल जिले में 17 लोगों की हत्या हुई। दूसरी ओर कुमाऊं के चार पहाड़ी जिलों में इस अवधि के दौरान हत्या के कुल 14 मामले दर्ज किए गए।प्रेमी जोड़े की नृशंस हत्या का मामला चर्चित रहाहल्द्वानी के गल्ला मंडी में सात महीने पहले हुई प्रेमी जोड़े के कत्ल की वारदात चर्चाओं में रही। यह भी पढ़ें- Haldwani News: उत्तराखंड में बंद घरों के ताले तोड़ रहे यूपी ...