Haldwani News: कुमाउनियों को कंगाल कर रहे नकली दुनिया के लुटेरे
हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं में साइबर ठगों ने लोगों की मेहनत की कमाई पर बड़ा डाका डाला है। ठगों की नकली दुनिया में चेहरा भी फर्जी है और आवाज भी। कभी एआई से रिश्तेदार की आवाज निकालकर मदद के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं तो कभी फोन पर दबंगई दिखाकर लोगों को डराया जा रहा है। फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर भी लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है।पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक कुमाऊं में 10516 लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इनके खातों से कुल 32.39 करोड़ रुपये से अधिक उड़ा लिए गए। इनमें 551 मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। साइबर सेल के बिहारी लाल कुशवाहा ने बताया कि एआई तकनीक से आवाज की नकल कर परिचित बनना, फर्जी कॉल और डराने वाले संदेश भेजना ठगों के नए हथियार बने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.