Haldwani News: कुंवरपुर चौराहे पर दोस्तों से मारपीट मामले में मुकदमा
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। कुंवरपुर चौराहे पर दो दोस्तों को बुलाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।काठगोदाम पुलिस को तहरीर देकर सीतापुर किशनपुर निवासी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि तीन अगस्त की रात साढ़े 8 बजे गौरव रावत ने उसके दोस्त अभिषेक अधिकारी को काम के बहाने कुंवरपुर बुलाया। जोगेंद्र और अभिषेक यहां पहुंचे तो गौरव, उसका भाई विमल और अन्य साथी दो कारों में आए और गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की करके मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने जोगेंद्र के सिर पर ईंट मार दी। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.