हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: लालकुआं। उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत चौधरी ने लालकुआं स्थित वन अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के उपायों की जानकारी ली। चौधरी ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फसलों की सुरक्षा के लिए अपनाए जा सकने वाले व्यावहारिक उपायों की जानकारी लेना था। सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, वन दरोगा निधि कफल्टिया और भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्भल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...