Haldwani News: किसानों ने डीएम से की जमरानी नहर निर्माण शुरू कराने की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। जमरानी नहर निर्माण कार्य बंद होने से क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर ग्राम प्रधान रमेश जोशी के नेतृत्व में किसानों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिला। शिष्टमंडल ने बरेली रोड क्षेत्र में रुके निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग करते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि बरेली रोड पर जमरानी परियोजना की ओर से नहर निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा है। परियोजना अधिकारियों से जानकारी लेने पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए कार्य रोकने की बात कही गई। किसानों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया, ताकि किसानों को सिंचाई संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान शिष्टमंडल ने तीनपानी से मोटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.