Haldwani News: किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आदर्श कॉलोनी प्रेमपुर लोशज्ञानी से एक 17 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी रेखा देवी ने मुखानी थाने में तहरीर सौंपकर बताया कि उनका बेटा प्रयांशु एक जुलाई की सुबह बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी समय तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी हर संभावित जगह और रिश्तेदारियों में तलाश की। उसका पता नहीं चल पाया। मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया की किशोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.