Haldwani News: किशोर पर जानलेवा हमले का आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह भेजा, साथी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर के साथ मारपीट और ईंट पत्थर से वार करके घायल करने वाले किशोर को पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह और उसके साथी को जेल भेज दिया है। किशोर पर हमला करने के आरोपी के पिता भी हत्या के एक मामले में जेल में है। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि 15 अक्तूबर को ललित बिष्ट निवासी साउथ एनक्लेव फोज-2 हल्द्वानी ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर कहा था कि प्रतिबिम्ब जिम के पास धानमिल क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने उनके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की नीयत से पत्थर-ईंटों से हमला किया था। जिससे उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरटीओ रोड से मारपीट करने वाले नाबालिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.