हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार हाईडिल समीप निवासी विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब पांच बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी साइकिल से घर को निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस को शिकायत दी गई है। एसएचओ काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि शीघ्र किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कोचिंग से घर को निकला किशोर लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...