Haldwani News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक निजी स्कूल के पीछे रहने वाली एक 15 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार बीती 27 जून की शाम किशोरी करीब 3 बजे अपनी मां से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.