हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: लालकुआं। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम किशनपुर स्कुलिया-बकुलिया में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी ने किया। शिविर में 54 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस दौरान रक्त शर्करा (शुगर), हीमोग्लोबिन समेत विभिन्न जांचें की गईं। मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. श्रुति, डॉ. उमेर, डॉ. आदिति असवाल, डॉ. शिवाय, गणेश सिंह रावत, एपी सिंह, गौरव पंतोला, दीपा पंत और आनन्दी समेत मेडिकल कॉलेज की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...