हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों को किराये पर खाता देकर रकम विड्रॉ करने के मामलों में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में कुल दो लाख 90 हजार रुपये की संदिग्ध रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में भवान सिंह बोरा निवासी कालीपुर, किशनपुर, चोरगलिया के बैंक खाते में 24 अगस्त 2026 को ढाई लाख रुपये आए थे। जांच में सामने आया कि यह रकम चोरगलिया के एक ग्रामीण बैंक खाते से हस्तांतरित की गई थी। भवान सिंह ने उसी दिन चेक के माध्यम से रकम निकाल ली। जांच के दौरान वह रकम खाते में आने और उसे निकालने के संबंध में संतोषजनक जवाब और साक्ष्य नहीं दे पाया। संबंधित ग्रामीण बैंक खाते के विरुद्ध समन्वय पोर्टल पर साइबर धोखाधड़ी की 21 शिकायतें दर्ज मिलीं हैं। जिससे बड़ा नेटवर्क खुलने के...