Haldwani News: किराया वृद्धि में कटौती पर जताई खुशी
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम की दुकानों के किराये में प्रस्तावित वृद्धि को कम किए जाने को व्यापारियों की एकजुटता की जीत बताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के विरोध और तथ्यों के आधार पर उठाई गई आवाज का ही परिणाम है कि नगर निगम को अपने निर्णय में संशोधन करना पड़ा।महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम द्वारा पहले दुकानों के किराये में अत्यधिक वृद्धि की गई थी, जिसका व्यापारियों ने एकजुट होकर पुरजोर विरोध किया। संगठन ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि कोई भी व्यापार विरोधी निर्णय लिया जाता है तो व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ मुखर विरोध करेगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.