हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मोर्चरी में तीन दिन से रखे शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक यूएस नगर के काशीपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि 28 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मोर्चरी लाया गया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। 72 घंटे पूरे होने से पहले ही मृतक की शिनाख्त जगतपुर, गुलजारपुर काशीपुर निवासी 66 वर्षीय निशांत पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...