Haldwani News: कालाढूंगी में 3.8 किमी सड़कों के लिए 1.39 करोड़ मंजूर
हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीपावली पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में 3.8 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसके लिए 139.32 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। विधायक बंशीधर भगत के अनुसार, राज्य योजना के तहत घुनी नंबर-1 में 850 मीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 67.84 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। हरिपुर मोतिया में 500 मीटर के दो मार्ग पर पीसी निर्माण के लिए 32.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, विजयपुर धमोला में 1.85 किलोमीटर संपर्क मार्ग के पीसी पुनर्निर्माण के लिए 23.04 लाख और फूलचौड़ ईसाई फार्म मार्ग के 600 मीटर हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए 16.16 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। भगत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.