Haldwani News: कालाढूंगी में हाथी ने आम और केले का बगीचा रौंदा
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: कालाढूंगी। क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात एक टस्कर हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और आम व केले के बगीचे को तहस-नहस कर दिया। वार्ड नंबर एक निवासी गिरीश गोस्वामी के आम के बगीचे में घुसे टस्कर हाथी ने पेड़ों को तोड़ने के साथ ही पशुओं के चारे को भी रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथी के जंगल की तरफ लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.