हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: कालाढूंगी। उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका परिषद, रामनगर वन प्रभाग, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के संयुक्त प्रयास से कालाढूंगी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। गुरुवार को जिम कॉर्बेट संग्रहालय से फॉरेस्ट गेस्ट हाउस तक सफाई कर कूड़ा-कचरा व प्लास्टिक एकत्र किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा और वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को जरूरी बताया। प्राथमिक विद्यालय छोटी हल्द्वानी के बच्चों और स्थानीय लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने प्लास्टिक का प्रयोग कम करने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान रेंजर जीवन चंद उप्रेती, हरीश कैड़ा, ललित काला, मोहन चंद पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट एवं कमला पांडे ने सहयोग किया।

हिंदी ...