Haldwani News: कालाढूंगी में वन निगम डिपो से लाखों की खैर चोरी
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अज्ञात चोर कालाढूंगी में वन विकास निगम डिपो से बेशकीमती खैर की लकड़ी चुरा ले गए। चोरी हुई लकड़ी का बाजार भाव करीब पांच लाख रुपए है। वन निगम के डिपो में हुई चोरी से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कालाढूंगी पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है। डिपो अधिकारी हीरा सिंह कोरंगा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार सुबह गश्त के दौरान डिपो नंबर-दो से करीब चार घन मीटर खैर की लकड़ी का लॉट गायब मिला। लॉट में 43 नग खैर के थे। प्रारंभिक जांच में हनुमान मंदिर के पीछे की ओर से वाहन के जरिए डिपो परिसर से लकड़ी चोरी होने की बात सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ठेकेदारों ने काट डाले परमिट से अधिक प्रतिबंधित पेड़ घटना की सूचना वन निगम के उच्च अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.