हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कालाढूंगी क्षेत्र के चकलुवा में निहाल नदी पर बने वेली ब्रिज की जगह अब जल्द नया आरसीसी पुल बनेगा। यह जानकारी मंगलवार को विधायक बंशीधर भगत ने दी। उन्होंने बताया कि पिछली बरसात में पुलिया बहने के कारण यातायात सुचारू करने को वहां अस्थायी तौर पर वेली ब्रिज बनाया गया था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीएम पुष्कर धामी ने 21 मीटर स्पान के नए आरसीसी पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 96 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।विधायक भगत ने कहा कि इस पुल के निर्माण से लोगों के साथ भारी वाहनों के आवागमन में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। साथ ही पर्यटन नगरी नैनीताल आनेजाने वाले पर्यटकों को भी निर्बाध और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विधायक ने सीएम धामी का आभार जताया है। इसके अलाव...