हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: कालाढूंगी। पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जामा मस्जिद कमेटी के तत्वावधान में भव्य जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू होकर जुलूस विभिन्न वार्डों, बाजार और दरगाह हाजी हबीबुल्लाह पहुंचा। रास्ते भर नातिया कलाम गूंजते रहे और उलेमाओं ने पैगंबर साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस नेता नीरज तिवारी ने भी पहुंचकर लोगों को बधाई दी। सलातो सलाम के बाद देश में अमन-चैन की दुआ के साथ जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, सचिव मतलूब ईलाही, नसीर अहमद, हाजी इमामुद्दीन, नफीस अहमद, हाफिज इमामुद्दीन, महमूद हसन बंजारा, शाकिर हुसैन, रहिस भारती, मो.मेहताब, हाजी नदीम अहमद, सईद अहमद, मेंहदी हसन, ताहिर कादरी, निजाम हैदर शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News...