Haldwani News: कालाढूंगी क्षेत्र के गांव में बाघ की दहशत
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: सतीश जोशी कालाढूंगी। कालाढूंगी रेंज के नलनी गांव में बीते मंगलवार की शाम बाघ ने एक बैल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण भूपाल सिंह अधिकारी के हल जोतने वाले बैल पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। प्रधान ने गांव में बाघ के आतंक से निजात दिलाने और घायल बैल के इलाज के लिए वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। रेंजर जेसी उप्रेती ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की गश्ति टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों ने जंगल में न जाने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.