हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: ​रामनगर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह पांच बजे से ही कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाने और माता के दर्शनों को भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।मंगलवार को गंगा स्नान को देखते हुए प्रशासन की ओर से हल्दुआ गेट समेत अन्य स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण और शटल सेवा शुरू की गई। ​मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया, सुबह से ही भक्तों कतारबद्ध होकर दर्शन किए। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील घाटों पर जल पुलिस तैनात रही और भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर बराह क्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु ​इस व्यवस्था में वन, सिंचाई, लोक निर...