Haldwani News: कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक कारोबारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के मुताबिक धानमिल निवासी 51 वर्षीय रमेश चंद्र का गुड़-पट्टी का कारोबार था। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वर्तमान में वह अपने बेटे संग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बेटे ने ही उनका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद बेटा पिता को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.