Haldwani News: कारगिल विजय दिवस पर आज गौलापार में होगी क्रॉस कंट्री दौड़
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आज उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहला वर्ग अंडर-18 (बालक एवं बालिका) और दूसरा वर्ग 19 से 23 वर्ष आयु वर्ग का होगा। प्रत्येक आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम छह प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रॉस कंट्री दौड़ के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया यह भी पढ़ें- कारगिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.