हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। काफल ट्री फाउंडेशन की ओर से सरस बाजार स्थित रमोलिया हाउस में 16 अगस्त से 21 दिवसीय अभिनय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यशाला का निर्देशन शहर के रंगकर्मी आकाश नेगी करेंगे।कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय के गुर सिखाने के साथ रंगमंच की बारीकियों से भी रूबरू कराया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों और दृश्यों के विश्लेषण के माध्यम से संवाद अदायगी, भावनाओं की अभिव्यक्ति और मंच पर सहजता का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यशाला से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास और रचनात्मकता भी निखरेगी। उन्होंने बताया, प्रशिक्षक आकाश नेगी ने श्रीराम सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, दिल्ली से अभिनय में डिप्लोमा किया है और पिछले 20 वर्षों से रंगमंच व पर्दे पर सक्रिय हैं। वह देशभर म...