Haldwani News: काता-कुमिते में पदक जीतने वाले सम्मानित
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। राठौर स्पोर्ट्स व फिटनेस एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। मेयर गजराज सिंह बिष्ट, एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह किरौला व महासचिव राजेंद्र सिंह क्यौरा ने राष्ट्रीय स्तर पर काता-कुमिते में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों बरखा लोहनी, किरन तिवारी, दक्ष राना और देवांश को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल साक्षी जोशी, विनीता जोशी, भव्या पांडे और दीक्षा जोशी को योगेंद्र सिंह चौहान ने ब्लैक बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किए। चौहान ने खिलाड़ियों को काता व कुमिते की नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा पसपोला ने किया। समारोह में कोच मदन बिष्ट, आशा बिष्ट, महेश कांडपाल व पायल मेहता सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.