Haldwani News: काठगोदाम-हैड़ाखान सड़क ओखलढूंगा में 25 मीटर धंसी
हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर सोमवार को ओखलढूंगा के पास सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा धंस गया। सड़क का पूरा हिस्सा करीब चार मीटर नीचे खिसक गया। इससे हैड़ाखान क्षेत्र से जुड़े करीब 120 गांवों की आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर लोनिवि ने वैकल्पिक रास्ता तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। दूसरी ओर से पहाड़ी को काटकर सड़क बनाई जा रही है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे यह घटना हुई। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिकारी और कर्मचारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे। मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने के लिए धंसे हिस्से के दूसरी ओर से पहाड़ी काटकर वैकल्पिक सड़क तैयार की जा रही है। इसके लिए दो जेसीबी और 12 कर्मचारी सड़क कटान के काम में लगाए गए हैं. य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.