हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 13वें दिन गुरुवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन में विशेष सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम और रेलवे की टीमों ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर, ट्रैक के आसपास और निकटवर्ती बाजार में सफाई की। टीमों ने जमा कचरा और प्लास्टिक हटाया। अभियान के दौरान यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने और निर्धारित कचरा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। प्लास्टिक कम करने और कचरे को स्रोत पर अलग करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, मनोज नेगी सहित रेलवे और नगर निगम के कार्मिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान

हिं...