Haldwani News: काठगोदाम से कैंचीधाम तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होगी लागू
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शनिवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में हुई बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बैठक में भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कैंचीधाम में जाम की समस्या पर गहन मंथन किया। अफसरों ने उनके सामने कई सुझाव रखे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि वीकेंड के दिनों में कैंचीधाम में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि दो से चार अक्तूबर तक कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई थी। अफसरों के सुझाव के बाद तय हुआ कि ज्योलीकोट मार्ग से कैंचीधाम तक सिर्फ वाहन जाएंगे और भीमताल से लौटेंगे। मंत्री ने अफसरों पहले तीन दिनों तक ट्रायल के तौर पर यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।
कैंचीधाम में वन-वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.