Haldwani News: काठगोदाम रेलवे स्टेशन के 142 वर्ष पूरे 'स्टेशन महोत्सव' में बयां हुई गौरवशाली विकास यात्रा
हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम रेलवे स्टेशन के गौरवशाली 142 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को स्टेशन परिसर में स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी के जरिए स्टेशन की ऐतिहासिक यात्रा, मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन और आधुनिक प्रगति को रेखांकित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीयूआरसीसी (मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति) सदस्य हुकुम सिंह कुंवर और महापौर प्रतिनिधि नीरज बिष्ट ने फीता काटकर किया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम गायन और अतिथियों द्वारा केक काटकर हुई। मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगदीप ने स्वागत करते हुए बताया कि 24 अप्रैल 1884 को लखनऊ से पहली ट्रेन काठगोदाम पहुंची थी, जबकि 4 मई 1994 को इसे ब्रॉड गेज में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.