Haldwani News: काठगोदाम रामलीला की तैयारियां तेज, 11 अक्तूबर से होगा मंचन
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। काठगोदाम की ऐतिहासिक रामलीला के भव्य मंचन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित काठगोदाम रामलीला कमेटी की बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की समीक्षा की गई और इस बार के मंचन को अधिक भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष की ओर से पिछले वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा पेश करने के साथ ही पुरानी कमियों को दूर करने पर मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संदीप राणा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद संदीप राणा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें नीरज बिष्ट, प्रदीप बिष्ट और सोनू बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा हिमांशु साही व राजू रावत को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.